भारत मेरी मां, पाकिस्तान हमारी मौसी है... अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए Sunny Deol, वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 12:28 PM (IST)

Sunny Deol : जल्द ही सनी देओल बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फ़िलहाल एक्टर अभी अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं लेकिन रिलीज से पहले ही उनका एक ब्यान विवाद का कारण बन गया है। प्रमोशन के दौरान पटना में उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की एक पुरानी बात का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को भारत की मौसी बताया। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसकी आलोचना करते हुए अभिनेता को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बोली ये बात 
हाल ही में सनी देओल अपनी फिल्म की प्रमोशन करने के लिए पहुंचे और इस दौरान किसी रिपोर्टर ने उनसे पाकिस्तान के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। एक्टर ने कहा- पहले दोनों देश एक ही थे। जैसा कि मेरे पिता कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह मौसी बन गया. हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सनी देओल 
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। किसी ने लिखा कि- क्यों पाजी, क्यों? उस बयान की क्या ज़रूरत थी ? फ़िल्म तो वैसे भी फ़्लॉप ही होती। ऐसा लगता है कि प्रोडक्शन हाउस ने ही आपको ऐसा कहने के लिए कहा था।

तो किसी दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि-  सनी देओल दोहरे व्यक्तित्व वाले इंसान हैं; पहले उन्होंने पाकिस्तान को नकारात्मक रूप में दिखाने वाली फ़िल्मों से भारतीय दर्शकों को बेवकूफ़ बनाकर पैसे कमाए, लेकिन अब वे पाकिस्तान को सकारात्मक नज़रिए से देखने लगे हैं क्योंकि अपनी आने वाली फ़िल्म Batwara1947 में वे एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News