Annu Kapoor ने बताया इंडस्ट्री का काला सच...Intimate Scene में बेकाबू हो गया था एक्टर, कट बोलने के बाद भी नहीं रुका
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 04:48 PM (IST)
Mumbai : हर दो दिनों में कुछ न कुछ ऐसा ब्यान आ ही जाता है जिसकी वजह से हर जगह तहलका मच जाता है। हाल ही अन्नू कपूर ने एक ऐसा ब्यान दिया है, जिसने इंडस्ट्री के सारे काले चिट्ठे खोल दिए हैं। ज्यादातार देखा जाता है कि फिल्मों में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए Intimate Scene का सहारा लेना पड़ता है। इन्हीं सीन को लेकर अन्नू कपूर ने एक बड़ी बात बोल दी है।

अन्नू कपूर हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा ही हर चीज से पहले अपने काम को तर्जी दी है। एक पॉडकास्ट में सवाल-जवाब के दौरान उनसे Intimate Scene को लेकर कुछ सवाल पूछे गए तो उन्होंने बताया कि कुछ एक्टर्स ऐसे सीन में इतने बेकाबू हो जाते हैं और यह भी भूल जाते हैं कि वो शूटिंग कर रहे हैं। वो अपना आपा कुछ इस कदर खो बैठते हैं कि कट बोलने के बावजूद भी एक्टर्स को रोकना मुश्किल हो जाता है।
इसी से जुड़ा अन्नू कपूर ने एक किस्सा बताया और कहा कि एक एक्टर ने ऐसे मौके का फायदा उठाने का कोशिश की और बेकाबू हो गया। इस दौरान एक्टर्स को मौके से पीछा छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके बाद वो लड़की कम से कम 2 दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। इस दौरान Annu Kapoor ने खास तौर पर किसी भी एक्टर का नाम नहीं लिया है लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि मौका पड़ने पर वह जरूर अभिनेत्री से इस बात की पुष्टि करेंगे। इसी के साथ अन्नू कपूर कहते हैं यदि वो एक्ट्रेस मेरा पॉडकास्ट देखेंगी तो जरूर मेरी इस बात से सहमत होंगी।

पुराने समय में इस तरह शूट होते हैं Intimate Scene
अन्नू कपूर ने बताया कि पुराने समय में इंटीमेसी कोच नहीं हुआ करते थे तो कुछ समय ऐसा भी आता था तब लोग प्रैक्टिस टाइम ही इन मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो इस बात का बेहद ध्यान रखते थे कि उनकी वजह से किसी भी लड़की या औरत को असहजता का सामना न करना पड़ा।
अन्नू कपूर कहते हैं कि माहौल को सुरक्षित रखने का काम केवल डायरेक्टर्स का नहीं है बल्कि एक्टर्स को भी इस बात का बेहद ध्यान रखना चाहिए। जो एक्टर इस तरह की गलत हरकत करता है उसके पतन की शुरुआत जल्द ही हो जाती है।

