Ranbir Kapoor ने सुनाया अपनी पहली सैलरी का किस्सा, बोलें- पहला चेक रखा मां के पैरों में...देखते ही रो पड़ी थीं Neetu Kapoor
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:26 PM (IST)
Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर एक बेहतरीन स्टार होने के साथ-साथ एक अच्छे बेटे भी हैं। स्टारकिड होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस वजह से उनका नाम आज बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में लिया जाता है। आज रणबीर के पास पैसों की कोई कमी नहीं लेकिन क्या आप जानते हैं जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनकी पहली सैलरी लाखों में नहीं बल्कि बस 250 रुपए थी।

250 रुपये थी रणबीर कपूर की पहली सैलरी
रणबीर कपूर ने सबसे पहले चाचा राजीव कपूर की मूवी प्रेम ग्रंथ में उन्हें असिस्ट किया था, जिसकी पहली सैलरी उन्हें 250 रुपये मिली थी। इस मूवी में बड़े-बड़े सितारों ने काम किया था। उन्होंने अपना किस्सा सबको बताते हुए कहा कि जैसे ही मुझे मेरी पहली सैलरी मिली, मैं भाग के अपने मम्मी के कमरे में गया और बिना देर किए अपना चेक मां नीतू कपूर के पैरों में रख दिया। बेटे का ऐसा प्यार देखकर नीतू कपूर बहुत भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाए।
यह मेरी लाइफ का सबसे फ़िल्मी मोमेंट था
एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि जब मैंने अपनी पहली सैलरी अपनी मां के कदमों के रखी ो वो काफी इमोशनल हो गईं थीं और ये मेरी लाइफ का सबसे फ़िल्मी मूमेंट था।

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
अगर रणबीर कपूर के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वो मुख्य किरदार भगवान राम का भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसके अलावा रणबीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी जल्द दिखाए देंगे। ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को आने की सम्भावना है।
