क्या सच में टूट जाएगी Govinda और Sunita Ahuja की शादी ? बेटी टीना ने बताई सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 04:44 PM (IST)

Govinda and Sunita Ahuja : गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा, जो बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ने हाल ही में अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी थोड़ी और परिवार से जुड़ी कई बातों को साफ़ करते हुए सच्चाई सामने रखी। 

Govinda Sunita Ahuja Divorce
 
 गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं बेटी टीना 
 एक इंटरव्यू के दौरान टीना आहूजा ने कहा कि वो बचपन से ही ऐसी बातें सुनती हुई आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बस फर्क सिर्फ इतना है कि पहले ऐसी बातें  मैगजीन में छपती थीं, इसके बाद इंटरनेट का दौर आया और अब सोशल मीडिया यानि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसी बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से दिक्कत तब होती है जब सारी बातें झूठी हों और आगे उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाए। एक इंसानियत के नाते यह बहुत गलत है। 

इन बातों को तो सुनकर लगता है कि गोविंदा और सुनीता के बीच कोई दिक्कत नहीं तो, दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। 

Govinda Sunita Ahuja Divorce

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए थे धोखा देने के आरोप 
कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किये थे, जिसमें उन्होंने गोविंदा पर देखा देने का आरोप लगाया था। बाद में गोविंदा ने इस विषय पर सामने आकर अपनी बात रखी और पत्नी के इन सभी दावों को बेबुनियाद बताया। 

Govinda Sunita Ahuja Divorce

सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट 
आजकल सुनीता छोटे पर्दे के कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा बन रही हैं, जहाँ उनका हाजिरजवाब और मजाकिया अंदाज़ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वे यहीं नहीं रुकने वालीं; खबरों के मुताबिक जल्द ही वे बॉलीवुड फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर भी कदम रखने जा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News