सौतेली बहन Anshula Kapoor के प्री-वेडिंग फंक्शन में Janhvi Kapoor ने साड़ी पहन लूटी महफिल, रॉयल लुक में लगी पूरी महारानी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 01:37 PM (IST)

Janhvi Kapoor Look : बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत माता की चौकी से की गई और इस दौरान जाह्नवी कपूर, ख़ुशी और अर्जुन भी नजर आए हैं। इसी नीच दुल्हन अंशुला तो सुन्दर लग ही रही हैं लेकिन उनके साथ उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने भी अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। माता की चौकी के लिए जाह्नवी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक को तर्जी और साड़ी पहनी। वैसे तो जाह्नवी कपूर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो जो भी पहनती हैं, उनकी सुंदरता निखर कर आती है। 

 Janhvi Kapoor Look

साड़ी और ब्लाउज का शाही कॉम्बिनेशन
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर ने पिंक और पर्पल मिक्स ऑर्गेन्जा साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के ऊपर सोने के धागों  से बारीक ग्रिड या चेकर पैटर्न बना हुआ है। यह साड़ी दिखने में जितनी हल्की और पारदर्शी है, उतनी ही रॉयल भी लग रही है। साड़ी का मुख्य आकर्षण इसका चौड़ा लाल-मैरून रंग का बॉर्डर है, जिस पर बेहद महीन और जटिल ज़री का काम किया गया है।

 Janhvi Kapoor Look

इसी के साथ जाह्नवी ने मैरून रंग का डीप नैक ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कम्पलीट कर रहा है। 

 Janhvi Kapoor Look

ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पूरा किया लुक
अपने लुक को और भी ज्यादा रॉयल बनाने के लिए जाह्नवी ने प्रॉपर ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी। उन्होंने गले में बहुत हैवी मंदिर-शैली का चोकर नेकलेस पहना है, जिसमें नीचे की तरफ छोटे-छोटे हरे रंग के मोती लटके हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग के भारी झुमके पहने हैं। इसी के साथ उंगलियों में उन्होंने बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहनी हुई हैं। 

 Janhvi Kapoor Look

 मेकअप और हेयरस्टाइल ने बनाया सबको दीवाना 
अपने कपड़ों के साथ साथ-साथ जाह्नवी ने अपने मेकअप भी पपरफेक्ट रखा। उनकी आंखों को स्मोकी शैडो और विंग्ड आईलाइनर के साथ डिफाइन किया गया है, जबकि पलकों पर हैवी मस्कारा लगाया गया है। होठों पर न्यूड-पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक और गालों पर हल्का ब्लश उनके चेहरे की चमक को बढ़ा रहा है।

 Janhvi Kapoor Look

जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News