Tamannaah Bhatia ने इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, बोलीं- साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 07:06 PM (IST)
Tamannaah Bhatia :मशहूर अभिनेत्री Tamannaah Bhatia ने हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक ऐसा ब्यान दिया है, जिसने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। साउथ और हिंदी दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं तमन्ना ने महिलाओं के प्रति नजरिए पर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि हिंदी सिनेमा की तुलना में साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने और प्रस्तुत करने का दृष्टिकोण अलग है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को जिस तरह से दिखाया जाता है या उनके प्रति जो सोच रखी जाती है, वह उतनी सकारात्मक नहीं होती। तमन्ना के इस ब्यान के बाद सोशल मीडिया और बहस तेज हो गई है और लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री को लेकर बोलीं तमन्ना भाटिया
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने बताया कि उनके व्यक्तिगत अनुभव और विचारों पर आधारित हैं। तमन्ना के अनुसार, सॉउथ फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों का प्रभाव अधिक देखने को मिलता और कई बार महिलाओं के प्रति सोच भी उसी अनुसार नजर आती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जिस दृष्टि से देखा और पेश किया जाता है, वह हमेशा सकारात्मक या संतुलित नहीं लगता। अभिनेत्री के इस बयान ने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति और उनके प्रतिनिधित्व को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।
साउथ और बॉलीवुड को लेकर बोलीं तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) और साउथ सिनेमा के कामकाजी तौर-तरीकों के बीच के बड़े अंतर को अपने अनुभवों के आधार पर साझा किया है। अभिनेत्री के अनुसार, हिंदी सिनेमा में मुख्य रूप से दो तरह के कलाकारों के लिए जगह होती है: कलात्मक अभिनय को चुनने वाले, ये वो एक्टर्स होते हैं जो गंभीर, संजीदा और आर्टिस्टिक किरदारों को तरजीह देते हैं। यह जरूरी नहीं कि वे फिल्मों में पारंपरिक ग्लैमर या नाच-गाने वाले रोल ही करें। वर्सटाइल कलाकार, बॉलीवुड की सबसे अच्छी बात यह है कि यह कला और ग्लैमर दोनों को एक साथ अपनाने का मौका देता है। जो अभिनेता इन दोनों ही मोर्चों पर खुद को बखूबी साबित कर लेता है, वही सही मायनों में इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनता है।

साउथ सिनेमा का अनुभव और पाबंदियां
इसी के साथ तमन्ना भाटिया ने अपने शुरुआत के दिनों को याद करते हुए कहा कि साउथ इंडस्ट्री का माहौल थोड़ा अलग है, मैंने थोड़े दिनों में ही उसे भांप लिया। उनका मानना है कि साउथ के कमर्शियल सिनेमा के म्यूज़िकल और ग्लैमरस पहलू में खुद को ढालने के लिए एक खास 'स्टार वैल्यू' की जरूरत होती है। इसी वजह से उन्हें लगता है कि व्यावसायिक स्तर पर साउथ सिनेमा में कलाकारों के लिए पाबंदियां और सीमाएं बॉलीवुड के मुकाबले कहीं ज़्यादा कड़ी होती हैं।

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना के अगर काम की बात की जाए तो वो जल्द ही वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट' में नजर आएंगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा हीरो का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
