Karisma Kapoor ने खोले पुराने राज, बोलीं Dil To Pagal Hai में Madhuri Dixit के Opposite काम करने से डरती थीं अभिनेत्रियां
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 02:18 PM (IST)
Karisma Kapoor : साल 1997 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म उस दौर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रही ओट दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। अब कई साल बाद करिश्मा कपूर ने इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के बहुत जल्दी हां कर दी थी लेकिन उस समय कई अभिनेत्रियों ने फिल्म में आने से इंकार कर दिया था। इसकी सबसे बड़ी वजह कोई और नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित थीं। तो चलिए जानते हैं क्यों हुआ ऐसा ?

माधुरी दीक्षित की वजह से कई एक्ट्रेस ने ठुकराई थी Dil To Pagal Hai
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस मूवी के बारे में पूछा गया तो करिश्मा ने बताया कि उस दौरान जब मूवी बनाने की बात चल रही थी तो कोई भी हीरोइन माधुरी दीक्षित के अपोजिट किरदार निभाने के लिए रेडी नहीं थी। इस वजह से बहुत से एक्ट्रेस ने इस मूवी को ठुकरा दिया। करिश्मा ने बताया कि कोई भी उनके साथ डांस करने को तैयार नहीं था, ऐसा इस वजह क्योंकि डांस हो चाहे एक्टिंग माधुरी हर चीज में परफेक्ट थी। वो बॉलीवुड की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक थीं।

मुश्किल था करिश्मा कपूर का किरदार निभाना
करिश्मा कपूर ने बताया कि उनके मुताबिक दिल तो पागल है की निशा एक ऐसा किरदार था, जिसने हिंदी सिनेमा में हीरोइन की छवि को बदल। दिया वह एक पारंपरिक नायिका नहीं थी क्योकि फिल्म में जिस लड़के से वह प्यार करती थी, वह उससे प्यार नहीं करता था। इसके बावजूद दर्शकों ने भावनाओं को गहराई से महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में हीरो और हीरोइन की प्रेम कहानी दिखाई जाती है, लेकिन यहां कहानी एकतरफा प्यार और भावनात्मक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती थी।
करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट
करिश्मा कपूर के काम की बात करें तो वो इस समय अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'ब्राउन' में नजर आ रही हैं।

