Weekly Tarot Horoscope (18th-24th February): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: इस सप्ताह सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले का नतीजा आपके हक में होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है, शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे।युवाओं को नौकरी पाने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलेगा।
उपाय- धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- लाइट ब्लू 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

वृष राशि: इस वीक किसी को उधार न दें। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान-सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और स्मरण शक्ति भी तेज होगी। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा, लोग सलाह लेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता में रह सकते हैं।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- ऑरेंज 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: इस वीक यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।जो लोग संतान की चाह में हैं उनकी इच्छा पूरी होती हुई दिखाई देगी। पार्टनर के साथ प्यार बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- घर के मंदिर में दीपक लगाएं।
शुभ रंग- पीच 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

कर्क राशि:  इस हफ्ते आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, सुख-साधनों पर खर्च होगा।जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।पूजा-पाठ के प्रति रुझान बढ़ेगा।जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- सूर्य देव को जल दें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3

सिंह राशि: व्यापार में मनचाही सफलता हाथ लगेगी।नौकरी में जो लोग प्रमोशन चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। सेहत को लेकर जो परेशानी थी वो भी दूर हो जाएगी। पार्टनर के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों को विवाह के रिश्ते मिलेंगे।
उपाय- तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

न्या राशि: इस सप्ताह पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। धन से जुड़ी सारी समस्या दूर हो जाएगी। पार्टनर वालों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी सही होता हुआ नजर आएगा। बाल झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। युवा वर्ग अपने करियर में बढ़िया नाम कमाएंगे।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

तुला राशि: इस हफ्ते व्यापार में मुनाफे की बेहतरीन संभावनाएं हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शानदार होगी। ऑफिस में मनचाही कामयाबी आपको मिलेगी। व्यापार में सोच से भी ज्यादा फायदा होगा। सेहत की बात करे तो उसको लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। वीक के अंत में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
उपाय: देवी दुर्गा के तिलक लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

धनु राशि: इस सप्ताह किसी जगह निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।जंक फ़ूड की वजह से पेट खराब होने की सम्भावना है। अधूरा सपना भी पूरा होता हुआ दिखाई देगा। जो लोग बैंक से जुड़े हैं उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा-  दक्षिण 
शुभ अंक- 5

मकर राशि: इस हफ्ते समाज में मान-सम्मान मिलेगा। छात्रों की दिमागी शक्ति में बढ़ोतरी होगी। घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।संतान की तरफ से खुशी हासिल होगी। कारोबार को लेकर चिंता कम होगी।
उपाय- गाय माता को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

कुम्भ राशि:  इस सप्ताह फंसा हुआ धन वापिस मिलेगा।इस वीक किया हुआ आर्थिक निवेश अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहित करने वाला है। सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- प्यासे को पानी पिलाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

मीन राशि: इस सप्ताह धन की आमद बढ़िया रहेगी लेकिन साथ ही अच्छा-खासा खर्च भी होगा। लंबे समय से लटका कोई काम बनने की पूरी संभावना है। परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी आपको परेशान कर सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News