Tarot Card Rashifal (24th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। लव पार्टनर किसी तीसरे की बातों में आकर एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं।

वृष- आज अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सिर में भारीपन रहेगा।

मिथुन- आज किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपका अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

सिंह- आज ऑफिस के काम में मन लगा रहेगा। व्यापार कर रहे किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। नए बिजनेस को शुरू करने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आंखों में जलन बनी रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला करेंगे।  घर में रंगाई-पुताई का काम करने की योजना बना सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस के किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छात्रों का दिन काफी शानदार रहने वाला है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा लोग एक-दूसरे को कोई उपहार दे सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।  

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बचपन के किसी दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मन को शांत करने के लिए शाम को मंदिर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पहले से ज्यादा रोमांस और विश्वास देखने को मिलेगा।  

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News