Weekly Tarot Horoscope (5th-11th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये हफ्ता मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। बेवजह की जो परेशानियां थी वो दूर हो जाएंगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान कैंसिल हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता दूर हो जाएगी। पार्टनर की कामयाबी देखकर बहुत ही ख़ुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से अचानक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय-  लाल रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 4

वृष- ये हफ्ता वृष राशि के जातकों के लिए थोड़ा उत्तर-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में न चाहते हुए भी ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय ठीक-ठाक ही रहेगा। लव लाइफ की बात की जाए तो पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के मध्य में युवा वर्ग को कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- पीपल के पेड़ पर दिया जलाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-  6

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार और कार्यक्षेत्र में हर जगह से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वहीं अगर उन लोगों की बात करें जो नौकरी ढूंढ रहे उनको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। बेवजह की खर्चो की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान की तरक्की को देखकर काफी ख़ुशी मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
उपाय- शिवजी को खीर का भोग लगाएं।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

कर्क- ये सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। घर की मरम्मत के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 9

सिंह- सिंह राशि के जातक इस सप्ताह किसी काम के लिए यात्रा पर जाएंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़ा मसला हल होता हुआ दिखाई देगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी खटपट चलती रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। आर्थिक लिहाज से सप्ताह के अंत का समय बेहद ही बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को 5 पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कन्या- इस राशि के जातक जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं उन्हें मुनाफा होने की सम्भावना है। आर्थिक दशा पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा। बेवजह का जोखिम लेने से बचें। शादीशुदा जीवन को सुखमय बनने के लिए कोई  नया कदम उठाएंगे। अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उपाय- श्री राधा-कृष्ण जी के सामने घी का दीपक लगाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

तुला- तुला राशि के जातक इस सप्ताह किसी जगह निवेश न करें नहीं तो बाद में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेंगे। सोशल मीडिया से जितना हो सके दूरी बनाए रखें। आपकी किसी बात से जीवनसाथी का मन दुखी हो सकती है। वीक एक अंत में कोई वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद 
शुभ रंग-  स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह काफी बिजी रहेंगे। पैसों से जुड़ा लेन-देन बहुत ही सोच-समझ कर करें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की सम्भावना है। जो लोग अपना व्यापार खोलना चाहते हैं थोड़ा रुक जाएं
उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

धनु- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेश से आपको लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आपका खर्च बढ़ सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों से संबंधित रोग होने की संभावना है।
उपाय- मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

मकर-  इस सप्ताह आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर काफी ध्यान देंगे। अटकी हुई कोई बात बन सकती है। युवाओं का आत्मविश्वास उन्हें परेशानी में डाल सकता है। व्यापार में बदलाव करने का विचार बनाएंगे।  काम की अधिकता से कमजोरी रहेगी। खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रखें। मकर राशि वालो को इस सप्ताह काफी बदलाव  देखने को मिलेंगे। 
उपाय- श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस सप्ताह शेयर बाजार में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार और नौकरी में प्रदर्शन आपकी अपेक्षा के अनुसार रहेग। भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने में धन खर्च होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, मन परेशान रह सकता है।
उपाय- घर में नमक का पोछा लगाएं।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5

मीन-  इस वीक करियर को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगो को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है।  उधार लेन देन से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। घर की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप निवेश भी कर सकते हैं। यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाए।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News