Weekly numerology (15th-22nd april): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मंगलवार के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। आपका अंतर्मुखी स्वभाव रिश्ते में अनबन का कारण बन सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। हालांकि घर- परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर कोई बात हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। निजी जिम्मेदारियां के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। यात्राओं के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कुछ मानसिक परेशानियां तनाव का कारण बन सकती हैं। कोई भी अहम फैसला सोच-समझ कर लें, ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार का पछतावा न हो। सप्ताह के मध्य से आगे का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। रात्रि में किसी तरह की भी दवाई का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर घूमने जा सकते हैं। बुधवार के दिन मेहनत अधिक करनी होगी। हालांकि सफलता मिलने की संभावना बनती है। सप्ताह के आगे का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जमीन- जायदाद के मामले भी लाभ दे सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़ा और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। सप्ताह के अंत में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रविवार का दिन मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय :- कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। मंगलवार के दिन मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। पैरों के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में समय मिला-जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के अंत में व्यावसायिक स्तर पर जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी और दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। दिनचर्या व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में भी कार्यक्षेत्र पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी नए काम की शुरुआत आपको व्यस्त रखेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। रविवार का दिन भी व्यावसायिक गतिविधियों में ही लगा रहेगा।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन कामकाज संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। हालांकि सफलता मिलने के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।
उपाय:- कुत्ते की सेवा करें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में पैसा निवेश करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन के सुख में भी वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बनते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में नुकसान उठाना पड़े। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। कुछ अनचाही यात्राएं आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी रुक कर फैसला लेना ही ठीक रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मिली नई जिम्मेदारियों को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News