Weekly Tarot Horoscope (14th-20th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये हफ्ता आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। रुके हुए कार्य किसी की मदद से पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा होता हुआ नजर आएगा। सेहत की बात करें मध्य में जुकाम-बुखार हो सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर बेवजह की चिंता लेने से बचें। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर आपके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकता है।
उपाय- श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- 8
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- लाल 

वृष- इस वीक की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बदलते मौसम का असर सेहत पर भी पड़ सकता है।  

उपाय-  शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- 5
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- पीला 

मिथुन- इस सप्ताह करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। आर्थिक दशा पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। करियर-कारोबार में मनचाहा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ चल रही ग़लतफहमी दूर हो जाएगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- 6
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- नीला 

कर्क- कर्क राशि के जातक अपने हर काम को बेहद ही ध्यान से करें। हफ्ते की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। पार्टनर के साथ बेवजह की बहस करने से बचें। धन कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। सेहत के लिहाज से हफ्ते के अंत का समय थोड़ा खराब रहेगा।
उपाय- खान-पान का सामान दान करें।
शुभ रंग- 3
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- संतरी 

सिंह- इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट न लें। किसी तीसरे की वजह से पार्टनर के साथ ग़लतफहमी उतपन्न हो सकती है। खान-पान को सही रखने के लिए जंक फ़ूड से दूरी बनाए रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- जरूरमंदों को कपड़ों का दान करें।
शुभ रंग- 7
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- गुलाबी 

कन्या- कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपकी खूब रुचि रहेगी। बहुत से नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव लाने की कोशिश करें। आपके कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं। खर्चो में बढ़ोतरी होगी।
उपाय-  राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग-  1
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- संतरी 

तुला- तुला राशि वालों ये हफ्ता आपके लिए काफी आनंदमय रहने वाला है। कारोबार में तरक्की देखकर काफी ख़ुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस की तरफ से  तारीफ सुनने को मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी को धन उधार न दें, नहीं तो पैसा फसने की सम्भावना है। आवश्यक काम की सूची बनाकर चलें, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे।
उपाय- शाम के समय शनि मंदिर में घी का दीपक चलाएं।
शुभ रंग- 6
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- नीला 

वृश्चिक- इस वीक ऑफिस में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर बना रहेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी जगह धन निवेश करने के बारे में सोचेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- 9
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- गोल्डन 

धनु-  इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को सामाजिक कार्य में  जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से विचार-विमर्श करेंगे। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है। अकेले समय बिताकर मानसिक शांति का अनुभव होगा।
उपाय-  हरे रंग के वस्त्रे का दान करें।
शुभ रंग- 1
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- सिल्वर 

मकर- इस वीक कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। अपनी नौकरी को चेंज करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर अपना काम खोलने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। रुका हुआ धन किसी की मदद से वापिस मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
नवविवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- 16 सोमवार के व्रत रखें।
शुभ रंग- 5
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- स्लेटी 

कुंभ- इस हफ्ते कहीं पर निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल है उनकी शादी होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत को सही करने के लिए योगा का सहारा लेंगे। काम से फ्री होकर थोड़ा समय परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी की उपासना करें।
शुभ रंग- 7
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- पिंक 

मीन- सेहत के लिहाज से ये वीक अपने लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से धन लाभ होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियो के साथ सामने अपनी राय पेश करेंगे। कारोबार में  कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
उपाय-  श्रीदुर्गा जी के मंदिर में एक नारियल और चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- 2
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- ब्राउन 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News