Weekly Tarot Horoscope (21st-27th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। कुछ जातकों को अपना खोया हुआ प्यार वापिस मिल सकता है। छात्रों की बात करें तो उनको सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में अटके हुए कार्यो में तेजी देखने को मिलेगी। सेहत को लेकर इस वीक कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान सकता है। 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृष- इस वीक जिन लोगों को कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था उनके लिए समय सही रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय बहुत सही रहेगा। परिवार में प्रेम-प्यार बना रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेहत में जो दिक्कत थी वो ठीक हो जाएगी। 
उपाय- खान-पान का सामान दान करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

मिथुन- ये सप्ताह आपके लिए बेहद ही शानदार है। युवा वर्ग को इस वीक अपने अंदर बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी। व्यापार में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा समय धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। घरेलू महिलाओं के लिए ये सप्ताह बहुत ही बिजी रहने वाला है। 
उपाय-  लाल रंग का झंडा घर की छत पर लगाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

कर्क- कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो बाद में परेशानी उतपन्न हो सकती है। 
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा-  पूर्व 
शुभ अंक- 1

सिंह- सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने करियर की चिंता में लगे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को शुरुआत में बहुत काम करना पड़ सकता है। व्यापार में चल रही परेशानियों से निजात मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट थी तो वो दूर हो जाएगी। सिंगल लोगों को विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। 
उपाय- मां दुर्गा को लाल झंडा अर्पित करें। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

कन्या- कन्या राशि के जातक इस सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। ऑनलाइन व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। रिश्ते-नातों के लिहाज से ये समय बहुत ही बेहतर है। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। बेवजह की चिंता से दूरी बनाए रखें। जीवन में जो अनचाही परेशानियां थो वो दूर हो जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी।  
उपाय- श्री गणेश को हरी दाल अर्पित करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

तुला- ये वीक आपके लिए गुड लक लेकर आएगा। कोई भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। सेहत को सही रखने के लिए डॉक्टर से जरूर चेकउप करवाएं।  ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 
उपाय- गंगाजल के छींटे घर पर छिड़कें। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों ये वीक आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए किसी यात्रा पर जना पड़ेगा। संतान के करियर को लेकर काफी परेशान रहेंगे।  सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। सेहत भी ठीक रहेगी। 
उपाय- कपूर के साथ घर में आरती करें। 
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा-  उत्तर 
शुभ अंक- 7

धनु- धनु राशि वालों आज आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा नहीं तो बाद में ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी फैसला आपके पक्ष में होगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर बेहद ही सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। 
उपाय- श्री यंत्र की पूजा करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मकर- मकर राशि के जातकों की बात करे तो उन्हें कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। सेहत से जुडी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। अगर किसी जगह धन निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के साथ किसी फंक्शन पर जाएंगे। 
उपाय- हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं। 
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-

कुंभ- इस वीक आपका अधूरा सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कार्यों में मनचाही सफलता पाकर बेहद ही ख़ुशी महसूस होगी। युवा वर्ग का पाला बेवजह की परेशानियों से पड़ सकता है। आर्थिक दशा को सही करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत में जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 
उपाय- श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3

मीन- इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले से किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों की लहर बनी रहेगी। बिज़नेस के लिहाज ये वीक काफी शानदार रहने वाला है। संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस राशि की महिलाएं काफी बिजी रहने वाली हैं। सप्ताह के अंत में सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। 
उपाय- महादेव की पूजा करें। 
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News