Weekly Tarot Horoscope (28th April-4th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये सप्ताह नौकरीपेशा वालों के लिए बेहद ही शानदार होने वाला है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई केस चल रहा है तो वहां पर भी आपको लाभ देखने को मिलेगा। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें फायदा मिलने की सम्भावना है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग-  केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- वृष राशि के जातकों की बात करें तो इस सप्ताह उन्हें आगे बढ़ने के भरपूर मौके मिलेंगे। सेहत की दृष्टि से ये वीक बहुत सही है। कार्यक्षेत्र में अगर कोई दिक्कत चल रही थी तो वो ठीक हो जाएगी। छात्रों के लिए समय ठीक-ठाक है। जीवनसाथी के बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।  दोस्तों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा।  
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

कर्क- यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
उपाय-  जरूरतमंदों को दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

सिंह- वीक के शुरुआत में ही सिंह राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बानाएंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। घर की साफ-सफाई में माता का पूरा सहयोग करेंगे। इस राशि के युवा अपने मनचाहे साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

तुला- यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में कम मेहनत से अधिक लाभ होगा लेकिन मेहनत जारी रखें। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। युवा अपना समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात के लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी से हुई बहस का असर आप दोनों के रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। बेटी की शादी को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान की सेहत के लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

धनु- यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लेकर आने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में बहुत बड़ा लाभ आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर के किसी सदस्य के लिए किसी अच्छे घर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मकर- यह वीक मकर राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बड़े भाई की शादी हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सप्ताह के मध्य में नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय-   भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। हफ्ते की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।  
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मीन- यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही छोटे-छोटे काम को निपटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ और परिश्रम करनी पड़ेगी। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।
उपाय- खराब घड़ी घर में न रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News