Tarot Card Rashifal (18th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे।

वृष - ऑफिस में आपको अपनी मेहनत के मुताबिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने की सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क- आज व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए साथी आपकी खूब तारीफ करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी दोस्त की सेहत को लेकर मन बहुत परेशान रहेगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बातें शेयर न करें। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। भाइयों और दोस्तों का हर समस्या में पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला- आज का दिन मजेदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर में बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। कानूनी मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। गले का दर्द तकलीफ देगा।  

वृश्चिक- आज नौकरीपेशा लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता के कारण परिवार वालो को समय नहीं दे पाएंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मेडिटेशन के लिए समय निकालें ।

धनु- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई डील मिलने की संभावना है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी विदेशी मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा किसी बात को लेकर माता-पिता से चर्चा कर सकते हैं। पेट की समस्या रहेगी।  

मीन- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के सिंगल लोगों को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News