साप्ताहिक राशिफल: त्योहारों के दौरान जानें किस राशि को मिलेगा खुशियों का तोहफा
punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 10:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज दिनांक 28 अक्टूबर दिन सोमावर है। हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कुछ खास पर्व व त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही कार्तिक का महीना चल रहा है, जोकि भगवान विष्णु का प्रिय माह है और इस दौरान मंदिरों में दीप-दान करने से व्यक्ति के सार दुख दूर हो जाते है। बता दें कि इस हफ्ते भईया दूज का पर्व मनाया जा रहा है। जोकि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपने बहन को उसकी रक्षा का वादा करता है। ये सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2019 तक चलेगा। चलिए आगे जानते हैं कि इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, यानि आपका अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां।
28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। वृंदावन व मथुरा में इसकी अलग ही धूम देखने को मिलती है। इसके साथ ही दिवाली के अगले दिन विश्कर्मा दिवस मनाया जाता है।
29 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जाएगा, जोकि भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई को टीका करते है।
31 अक्टूबर को दूर्वा गणपति व्रत, श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
2 नवंबर को सूर्य षष्ठी का मनाया जाएगा। जिसकी धूम बिहार की तरफ अधिक देखने को मिलती है और इसे षठ पूजा के नाम से जाना जाता है। इस दिन शाम होने से पहले सूर्य पूजा की जाती है और औरतें इस दिन अपने पति के लिए व्रत करती है।