Shani Shukra Yuti Rashifal 2025: जानें, शनि-शुक्र की युति से किन राशियों का चमकेगा भाग्य और किसे मिलेगी चुनौती

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 02:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Shukra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही कोई न कोई युति बनाते रहते हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया और कई राशियों पर देखने को मिलता है। 18 मई को शुक्र और शनि की युति बन रही है। इस दोनों  ग्रहों की युति को बहुत खास माना जाता है। दोनों ही ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं, इनके साथ ही राहु भी इस समय मीन राशि में हैं। शनि और शुक्र के साथ राहु ग्रह का भी मीन राशि में मौजूद होना कई राशियों पर शुभ और अशुभ डालेगा। तो आइए जानते हैं कि शनि और शुक्र की युति से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

PunjabKesari Shani Shukra Yuti 2025

मेष राशि
शनि और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों के लिए बहुत खास नहीं रहने वाली है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

PunjabKesari Shani Shukra Yuti 2025

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र की युति शानदार रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि
शनि और शुक्र की युति तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

PunjabKesari Shani Shukra Yuti 2025










 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News