Mangal Gochar 2025: जून में मंगल का गोचर, इन राशियों के लिए लेकर आएगा तरक्की का तोहफा

punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनका गोचर हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इनमें से मंगल ग्रह को विशेष रूप से ऊर्जा, साहस, पराक्रम का कारक माना गया है। जब मंगल किसी राशि में गोचर करता है, तो वह न केवल उस राशि पर बल्कि बाकी राशियों पर भी असर डालता है। ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल ग्रह इस समय कर्क राशि में मौजूद हैं। इसके बाद मंगल 7 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को इसका फायदा देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari Mangal Gochar 2025

मेष राशि: मंगल आपकी राशि का स्वामी है और इसका गोचर पंचम भाव में हो रहा है, जिससे आपको शिक्षा, प्रेम और सृजनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे या नया रिश्ता शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में वृद्धि और अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। बच्चों से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि:  इस गोचर का सीधा असर सिंह राशि पर होगा और यह अत्यंत शुभ फल देगा। यह समय आपके लिए नेतृत्व, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में नई साझेदारी या विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक दृढ़ता बनी रहेगी। इसके साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

PunjabKesari Mangal Gochar 2025

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए ये गोचर बहुत ही फायदा प्रदान करने वाला रहेगा। कोर्ट में यदि कोई केस चल रहा था वो भी सही होता हुआ नजर आएगा। जो लोग व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए ये समय बहुत ही शानदार रहेगा। जीवन में सकारात्मकता बढ़ती हुई नजर आएगी। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। 

तुला राशि:  तुला राशि वालों के लिए यह गोचर आय भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आर्थिक लाभ के अच्छे योग बनेंगे। इस गोचर की वजह से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। सेहत से चल रही परेशानी भी दूर होगी। 

धनु राशि: इस समय में धनु राशि वालों को धनलाभ और करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। लंबी अवधि के निवेश में लाभ होगा। इस राशि में छात्रों को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपका रुका हुआ धन वापिस मिलने की सम्भावना है। 

PunjabKesari Mangal Gochar 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News