Vastu Tips: मां लक्ष्मी को नाराज़ कर सकती है ये एक आदत, बेड के नीचे झाड़ू रखने से पहले जरूर जानें ये बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 03:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू की दशा हमारी घर की दशा बताती है। ऐसे में इसका सही दिशा में होना हमारे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। वहीं, अगर घर में झाड़ू अगर सही दिशा में न हो तो घर से बरकत जाने लगती है और नकारात्मक उर्जा हावी होने लगती है और ये ही नहीं हिंदू धर्म में झाड़ु को पैर लगाने को भी मना किया जाता है। ऐसे में कई लोग इसे अपने बेड के नीचे रख देते हैं लेकिन क्या ये सही है ? आज इस आर्टिकल में जानेंगे झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना चाहिए या नहीं-

PunjabKesari Vastu Tips

सबसे पहले आपको बता दें, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू ऐसी जगह झाड़ू रखनी चाहिए, जिससे झाड़ू पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़ें। ऐसे में लोग अक्सर झाड़ू को किचन में छिपाकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग अपने बेडरूम के बिस्तर के नीचे ही रख देते हैं।

बताते चलें, झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में झाड़ू को घर में साफ-सुथरा स्थान पर रखना चाहिए। झाड़ू के लिए वास्तु के हिसाब दिशा और कुछ स्थान सही बताए गए हैं लेकिन बिस्तर के नीचे का स्थान ठीक नहीं माना गया है। आप बिस्तर के नीचे झाड़ू को रख रही हैं तो सावधान हो जाएं और ऐसा भूलकर भी न करें क्योंकि इससे आपके घर का खुशी का माहौल चला जाएगा। अकसर देखा गया है जिन घरों में महिलाएं बिस्तर के नीचे झाड़ु रखती हैं उनके घर में हमेशा कलह का मौहोल रहता हैं।

वास्तु की मानें तो झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो आपका धन व्यर्थ के कामों में व्यय होता है और बिना वजह नुकसान हो सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में झाड़ू कभी नहीं रखनी चाहिए, किचन में झाड़ू और पोछे को रखना घर में अन्न की कमी को दर्शाता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशी बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखें क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन नहीं आता इसलिए पश्चिम या दक्षिण दिशा में झाड़ू रखें।

PunjabKesari Vastu Tips
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News