Vastu Shastra Tips : अन्नपूर्णा की बनी रहेगी खास कृपा बस इस दिशा में बैठकर करें भोजन
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 01:06 PM (IST)
Vastu Shastra Tips : हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत खास महत्व है। घर की हर दिशा का वास्तु में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, हर दिशा में कुछ अच्छी और कुछ बुरी ऊर्जा होती है।किसी भी काम को करने के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। अगर वास्तु के नियमों के अनुसार, कोई भी काम किया जाए तो घर में खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं में से एक हैं भोजन करते समय दिशा का खास ध्यान रखना। मान्यता है कि कहीं दिशा में बैठकर खाना खाने से अन्नपूर्णा माता की खास कृपा बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि किस दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए।

कौन सी दिशा में बैठकर खाना चाहिए खाना?
वास्तु के अनुसार, पूर्व या उत्तर- पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य और आयु से होता है। माना जाता है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करने से करने से सेहत, मानसिक शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में प्यार और खुशहाली बनी रहती है।

कौन दिशा में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से घर में हमेशा कलह-कलेश बनी रहता है और मान-सम्मान में कमी और बीमारियां आती हैं। इस दिशा में भोजन करने की आदत है, तो इसे तुरंत ही बदल दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
