Tulsi Vastu Tips : गलती से भी न रखें तुलसी के पास ये पौधें, नहीं तो जीवन में बढ़ सकती है दरिद्रता
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:57 PM (IST)
Tulsi Vastu Tips : सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है। तुलसी का पौधा कोई आम पौधा नहीं हैं, इसे माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। भगवान विष्णु को पूजा में तुलसी बहुत प्रिय है, जो तुलसी दल से विष्णु जी की पूजा करता है, उससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर आप घर में तुलसी का पूजा रखते हैं, तो कुछ खा बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वहीं, कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें तुलसी के साथ रखने का सख्त मनाही हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से पौधे हैं, जिन्हें तुलसी से साथ नहीं रखना चाहिए।

कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, तुलसी के साथ कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि कांटेदार पौधे तुलसी के साथ लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में तनाव बढ़ने लगता है। इसलिए भूलकर भी तुलसी के पास कांटेदार पौधा न लगाएं।
इमली का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी आस-पास इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इमली के पेड़ में बहुत सारी ऊर्जा होती है, घर-परिवार में भारी माहौल पैदा करता है और रिश्तों में खटास घोल देता है। इसलिए भूलकर भी तुलसी के समक्ष इमली का पेड़ न ही लगाएं।
पीपल का पेड़
हिंदू धर्म में वैसे तो पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन ये भी सलाह दी जाती है कि तुलसी के पास पीपल का पेड़ लगने से जीवन में बहुत सारी परेशानियां आने लगती है और पॉजिटिव एनर्जी धीरे-धीरे घर से जाने लगती है।
तुलसी के पास कौन से पौधे लगाएं
हिंदू शास्त्र के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे के पास मनी प्लांट, अशोक का पेड़ या फूलों के पौधे रख दिए जाएं तो जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होने लगता है और पैसों से जुड़ी दिकक्तें दूर हो जाती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
