वास्तु के अनुसार, जानें घर में मिट्टी या प्लास्टिक कौन सा गुल्लक रखना है शुभ ?

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 03:54 PM (IST)

Gullak Vastu Tips : बचपन से ही बच्चों को छोटे से गुल्लक में पैसा जमा करने का बहुत शोक होता है। वहीं, कुछ लोग छोटे-छोटे गुल्लक में पैसा जमाकर अपने बडे़-बड़े शौक पूरे करते हैं। वास्तु शास्त्र में गुल्लक को समृद्धि, बचत और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। पहले जहां लोग मिट्टी से बने गुल्लकों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब उनकी जगह रंग-बिरंगे प्लास्टिक गुल्लकों ने ले ली है। वास्तु के अनुसार, अगर गुल्लक का प्रकार और उसे रखने की जगह सही से तैय की जाएं तो घर में पैसों की बरकत बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है। तो आइए जानते हैं कि मिट्टी या प्लास्टिक कौन से गुल्लक का इस्तेमाल किया जाना उचित माना जाता है। 

Gullak Vastu Tips

प्लास्टिक या मिट्टी कौन सा गुल्लक शुभ?
वास्तु के अनुसार, घर में मिट्टी के गुल्लक का इस्तेमाल करना बहुत शुभ होता है। मिट्टी का गुलल्क पृथ्वी तत्व से जुड़ा होता है, इसलिए इसे शुभ माना जाता है। मिट्टी का गुल्लक का इस्तेमाल करने घर से नकारात्मक ऊर्चा का नाश होता है और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। ये गुल्लक इसलिए भी सही है घर में रखने के लिए क्योंकि ये धन को बहुत तेजी से अपनी और आकर्षित करता है। 

Gullak Vastu Tips

गुल्लक को किस दिशा में रखना है सही?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में हमेशा गुलल्क रखना सही होती है। माना जाता है कि इस दिशा में गुल्लक रखने से घर से पैसों से जुड़ी किल्लत दूर होती है। सकारात्मकता और समृद्धि बढ़ेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। 

प्लास्टिक का गुल्लक को क्यों माना जाता है अशुभ?
प्लास्टिक का गुल्लक चाहें आज सभी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, इसको शुभ नहीं माना जाता है। प्लास्टिक का गुल्लक एक कृत्रिम और गैर-जैविक सामग्री है। इसमें मिट्टी के गुल्लक की तरह कोई खास गुण नहीं होता। ये न तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और न ही इसका इस्तेमाल घर में बरकत लाता है। 

Gullak Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News