Vastu Tips for Wall Clock: धन और सफलता के लिए घर की किस दिशा में लगाएं घड़ी? वास्तु के इन नियमों से बदलें अपनी किस्मत!
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 01:29 PM (IST)
Vastu Tips for Wall Clock: अक्सर हम घर की सजावट में छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर वस्तु, यहां तक कि दीवार पर टंगी घड़ी भी आपकी तरक्की और बर्बादी का कारण बन सकती है। घड़ी केवल समय बताने का यंत्र नहीं है, बल्कि यह आपकी ऊर्जा, सोच और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है। तरक्की की चाबी है सही दिशा वास्तु नियमों के अनुसार, यदि घड़ी सही दिशा में न हो, तो यह न केवल मानसिक तनाव का कारण बनती है, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी करा सकती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने के वो नियम जो आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकते हैं:

वास्तु में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है। इसलिए घड़ी उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।
घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।
घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इसके साथ ही ऐसी घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रूकावट बनती है। घर की सारी बंद पड़ी घड़ियों को घर में न रखें। इसके साथ ही घड़ी पर धूल भी नहीं जमनी चाहिए।

सही समय से आगे और पीछे चलने वाली घड़ियां शुभ नहीं होती। ऐसी घड़ियों से व्यक्ति को मुश्किलों और नुक्सान का सामना करना पड़ता है। घड़ी को सही समय पर सेट करके रखना चाहिए।
घर में हरे और ऑरेंज रंग की और दुकान पर काले और डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर और दुकान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर के हॉल में चौकोर और शयन कक्ष में गोल घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और प्यार बना रहता है।

तकिए के नीचे घड़ी रखना वास्तु की दृष्टि से अशुभ है। इससे व्यक्ति की विचारधारा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे उसके स्वभाव में बदलाव आता है।
घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके लिए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के अवसरों में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त घर के मुखिया का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता।
दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यहां घड़ी लगाने से घर से अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। जिससे कई प्रकार की परेशनाियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में पेंडुलम वाली घड़ी को अत्यंत शुभ माना गया है। माना जाता है कि इसकी निरंतर गति जीवन में निरंतर प्रगति और शुभ समय का संकेत देती है।

