Pregnancy Room Vastu : प्रेग्नेंसी के दौरान सोने की दिशा का रखें खास ध्यान, मां का स्वास्थ्य के साथ बच्चे के विकास पर होगा अच्छा असर

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:37 PM (IST)

Pregnancy Room Vastu : मां बनना हर एक शादीशुदा औरत के लिए बहुत सौभाग्य की बात मानी जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान आसपास का अच्छा और सकारात्मक माहौल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस महिला का मूड, ऊर्जा और आसपास का माहौल बहुत मायने रखता है। वास्तु शास्त्र में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। इन नियनों का पालन करने से मां का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और बच्चे के विकास पर भी बहुत खास असर पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खाने-पीने की चीजों के साथ अपने सोने की दिशा का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 

Vastu Tips For Pregnant Women

गर्भवती महिलाओं को किस दिशा में सोना चाहिए?
बच्चे की अच्छी सेहत के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सोते समय सिर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। माना जाता है गर्भावस्था के शुरुआती चार महीने में इस दिशा की और सिर करके सोना चाहिए। इस दिशा में सिर करके सोना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फलदायक साबित होता है। 

किस दिशा में गर्भवती महिलाओं को नहीं सोना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके नहीं सोना चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा बैचेनी और असिथरता को बढ़ाता है। साथ ही इसका बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। 

Vastu Tips For Pregnant Women

गर्भवती महिलाओं इस बातों का भी रखें खास ध्यान 
गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपने कमरे या आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए बाल गोपाल की तस्वीर लगाना चाहिए। 

वास्तु में रंगों का भी बहुत खास महत्व है। कहा जाता है कि कपड़ों का रंग भी हमारे मूड पर असर डालता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। जितना हो सकें इस दौरान हल्के रंगों के कपड़ों का ही चयन  करें। 

गर्भवती महिलाओं में मूड स्विंग आम बात है, इसलिए कमरे में रंग करते समय भी कपड़ों की तरह ही हल्के रंगों जैसे- गुलाबी, क्रीम, हल्का नीला या हरा रंग ही करें। ये रंग शांति के प्रतीक होते हैं। अगर गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान शांति चाहिए तो इन रंगों को ही पहल दें। 

Vastu Tips For Pregnant Women

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News