Vastu Dosh for Electronics: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहे हैं TV-फ्रिज? खाली हो सकती है आपकी जेब, जानें इसके पीछे का भयंकर वास्तु दोष
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 08:51 AM (IST)
Vastu Dosh for Electronics: आज के आधुनिक युग में हमारा जीवन पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर हो चुका है। सुबह भोजन पकाने के लिए मिक्सर-ग्राइंडर से लेकर मनोरंजन के लिए टीवी और गर्मियों में राहत देने वाले एसी और कूलर तक, ये हमारी दैनिक जीवन की जरूरतें बन गए हैं।

कई बार स्मूथ चल रही लाइफ में एकदम से भूचाल आने लगता है। आप समझ नहीं पाते एकदम से जीवन में हलचल क्यों मच रही है। ऐसे में घर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी एक के बाद एक खराब होने लगते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे महज इत्तेफाक न समझें। यह घर में मौजूद गंभीर वास्तु दोष और राहु की खराब स्थिति का संकेत हो सकता है, जो आपकी मेहनत की कमाई को पानी की तरह बहा सकता है।
घर का वास्तु केवल सुख-शांति ही नहीं, बल्कि आपके कीमती सामानों की लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है। इन छोटे बदलावों को अपनाकर आप न केवल अपनी जेब खाली होने से बचा सकते हैं, बल्कि घर में खुशहाली भी ला सकते हैं।
घर में किसी भी प्रकार के बिजली से चलने वाले खराब उपकरण आपकी तरक्की में रूकावट पैदा करती हैं। घर में अनावश्यक पड़ा बेकार सामान, कबाड़, टूटा फूटा फर्निचर, मकड़ी के जाले आदि नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकते हैं।
गैस एवं बिजली के उपकरण आग्नेय (दक्षिण पूर्व) कोण में रखें तथा मंदिर में भी धूप-अगरबत्ती आग्नेय कोण में रखें। कभी भी (उत्तर-पूर्व कोण) ईशान दिशा में न रखें, अन्यथा मानसिक क्लेश रहेगा।

वास्तु के अनुसार ईशान कोण उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा होती है। कुछ लोगों का कहना है कि ये दिशा शिक्षा से जुड़ी होती है क्योंकि ये दिशा गुरु बृहस्पति की मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में किसी भी तरह का विद्युतीय सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र का मानना हे कि इस दिशा में विद्युतीय सामान रखने से घर के बड़े-बुजुर्गों के सेहत पर असर पड़ सकता है। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान को रखने के लिए उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा को ही सबसे सही माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में बिजली का संबंध राहु से और मशीनरी चीजों को शनि से जोड़ा गया है तो ऐसे में शनि-राहु का एक स्थान पर होना अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार जिस घर में कबाड़ जमा रहता है वहां कभी शुभता नहीं आ सकती। कुछ मकान बहुत सुंदर नजर आते हैं एक ही नजर में किसी का भी मन मोह लेते हैं लेकिन कमपाऊण्ड वॉल, सिक्यूरिटी का कमरा, रंग रोगन या घर का कोई कोना टूटा फूटा हो और वहां कबाड़ रखा हो तो ऐसे घरों में रहने वालों को शत्रु परेशान करते रहते हैं। घर के मुख्यद्वार के साथ जुड़े हॉल का फर्श खराब हो या उसमें कबाड़ भर रखा हो तो उस घर के सदस्यों को मानसिक अशांति रहती है। बच्चों और अभिभावको में आपसी समझ की कमी रहती है।
ज्योतिषीय विद्वान कहते हैं घर में उपयोग न होने वाला समान जमा करके रखने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव बना रहता है। जिससे घर में आर्थिक और मानसिक परेशानियां कभी खत्म नहीं होती।

आजकल रोजमर्रा की अधिकतर वस्तुएं पैकिंग में आती हैं। इस कारण हर घर में रोजाना काफी कूड़ा निकलता रहता है। दिन भर निकलने वाले ऐसे कुड़े को कभी भी घर के ईशान कोण और मुख्य द्वार के सामने एकत्रित नहीं करना चाहिए। इन दो स्थानों को छोड़कर घर से निकलने वाला सभी प्रकार का कूड़ा कचरा घर में कहीं पर भी डस्टबिन में रखा जा सकता है।
सही दिशा का चुनाव: फ्रिज, माइक्रोवेव और गीजर जैसे भारी सामानों को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखें।
उत्तर-पूर्व को रखें खाली: इस दिशा में अधिक बिजली के उपकरण रखने से बचें।
हल्दी-कुमकुम का सुरक्षा कवच: कोई भी नया इलेक्ट्रॉनिक सामान घर लाएं, तो उस पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक जरूर बनाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
