घर में शंख रखा है तो जान लें सही स्थान और नियम, वरना सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:12 AM (IST)
Vastu shankh ke niyam : हिंदू धर्म में शंख को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों की उत्पति हुई थी। उन्हीं रत्नों में से एक है शंख। इसलिए शंख को देवी-देवताओं का प्रिय और सकारात्मक उर्जा के स्रोत माना जाता है। मान्यता है कि शंख में माता लक्ष्मी की विशेष सकृपा होता है, इसलिए अगर आप घर में शंख रखते हैं, तो जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। लेकिन वास्तु के अनुसार, घर में शंख रखने के कई नियम बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं घर में शंख रखने से पहले कौन से नियमों का पालन करना जरूरी है।
शंख रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, शंख को हमेशा घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। इसकी स्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। शंख को उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में रखना बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिशा में शंख को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
शंख को बजाने के नियम
वास्तु के अनुसार, शंख के बजाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। शंख को आप सुबह-शाम की पूजा में बजा सकते हैं। पूजा के दौरान शंख को बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
शंख बजाते समय करें इस मंत्र का जाप
शंख बजाने से पहले आप “ॐ” का उच्चारण करें, वहीं लक्ष्मी पूजा के दौरान “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करके ही शंख बजाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
