Daily horoscope : आज इन राशियों के घर आएंगी खुशियां हजार
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 07:56 AM (IST)
मेष : सितारा सेहत के लिए ढीला इसलिए खान-पान में सावधानी बरतनी जरूरी होगी, मगर जनरल हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा पहले जैसी मगर कोई भी यत्न तैयारी के बगैर न करें, घरेलू मोर्चे पर तनातनी भी रहेगी।
मिथुन: शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसिलए उनसे जितनी दूरी रख सकें उतना ही ठीक रहेगा।
कर्क: चूंकि सोच-विचार में नैगेटिविटी रहेगी इसलिए सावधान रहें कि आपसे कोई गलत बात न हो जाए। मन भी डावांडोल-सा रहेगा।
सिंह : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में न लेना ठीक रहेगा, क्योंकि कमजोर सितारे के कारण उनके सिरे चढ़ने की कोई आशा न होगी।
कन्या : हल्की सोच तथा नेचर वाले साथी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं तथा परेशान कर सकते हैं इसलिए उनसे सावधान रहें।
तुला: अर्थदशा कमजोर रहेगी, लेन-देन के काम एहतियात के साथ निपटाएं ताकि आपकी कोई पेमेंट न कहीं फंस जाए।
वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, मगर सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, मन भी उदास, परेशान रहेगा।
धनु : ध्यान रखें कि उलझनों-बाधाओं के कारण आपकी समस्त प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए। मनी फ्लो पर नजर रखें।
मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने काम-धंधा में अच्छा लाभ मिलेगा।
कुंभ: किसी अफसर की नाराजगी वाले रुख के कारण आपके किसी काम के उलझने-बिगड़ने का डर हो सकता है।
मीन : समय बाधाओं-मुश्किलों वाला, ध्यान रखें कि आपका कोई मैच्योर हो रहा प्रोग्राम न बिगड़ जाए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari