Daily horoscope: आज इन राशियों के जीवन में होने वाले हैं मंगलमय बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 07:38 AM (IST)

मेष : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, कामकाजी प्लानिंग तथा प्रोग्रामिंग के लिए भी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

वृष:  किसी भी सरकारी काम के लिए कोशिश सहजता के साथ न करें, क्योंकि सितारा मनमर्जी की कामयाबी देने वाला नहीं है।

मिथुन: गलत तथा बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखना ठीक रहेगा, वैसे कामकाजी भागदौड़ ठीकठाक रहेगी।

कर्क: खान-पान में उन चीजों को यूज न करें जो तबीयत को सूट न करती हों, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी कोशिश या काम अनमने मन से न करें, स्वभाव में कुछ गुस्सा रहेगा।

कन्या : मन किसी  अज्ञात भय में संलिप्त रहेगा, बेकार सोच-विचार में मन भटकता रहेगा, सफर भी परेशानी तथा नुकसान वाला होगा।

Tarot Card Rashifal (22nd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 22 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 22 सितंबर- बेताब-सा मोहब्बत का तू इनकलाब है

Aaj Ka Good Luck (22nd September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: सोच-विचार पर प्रभावी नैगेटिविटी किसी समय आपसे कुछ गलत न करा दे, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक: जमीनी कामों के लिए भागदौड़ शायद मनमर्जी का नतीजा न देगी, वैसे आम हालात अनुकूल चलेंगे।

धनु : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

मकर: सितारा आमदन के लिए तो अच्छा है, किंतु ध्यान रखें कि कारोबारी काम निपटाते समय आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

कुंभ: व्यापार तथा कामकाजी दशा संतोषजनक, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर शीत वस्तुओं से परहेज करें।

मीन : सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा  टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News