हिंदुत्व, मंदिर और देवता भाजपा की निजी संपत्ति नहीं : शिव कुमार

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के सा

उज्जैन (प.स.): कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार रविवार सुबह पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए और फिर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिवकुमार ने कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और देवता भारतीय जनता पार्टी की निजी संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने वर्ष के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत की भविष्यवाणी की।

61 वर्षीय शिवकुमार सुबह 4 बजे से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में कुछ देर ध्यान भी किया। मंदिर जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व, मंदिर या देवता सभी के लिए हैं। हम समाज के हर वर्ग, हर संस्कृति, देश की हर भाषा और हर धर्म में विश्वास करते हैं। यह तीसरी या चौथी बार है, जब मैं महाकालेश्वर मंदिर आ रहा हूं। मैं अपने कठिन समय में भी यहां आया था। कर्नाटक चुनाव से पहले मैंने सत्ता के लिए महाकालेश्वर और काल भैरव से प्रार्थना की थी। अब हमें कर्नाटक में सत्ता मिल गई है।’’

शिवकुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस को 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में उनकी पार्टी द्वारा कर्नाटक में जीती गई 135 सीटों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी। शिवकुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News