आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 03:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। जिसके कारण इनका लड़ाई-झगड़ा अक्सर दूसरे लोगों के साथ होता रहता है परन्तु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग लड़ाई को भूल कर सामने वाले व्यक्ति को मित्र बना लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और वीर होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की मित्रता गहरी होती है। ये लोग अपने मित्र की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अक्सर बहादुरी और शौर्य के कार्यों से जुड़े होते हैं जैसे सेना, पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा हुआ देखा गया है। इन लोगों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की नई-नई विषयों में रुचि होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष ब्यूटी कॉस्मेटिक फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए समय ज्यादा सक्रिय रहेगा। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई काम करने से बचें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय भी मिले-जुले फलों वाला रहेगा। भौतिक सुख-साधनों पर पैसा निवेश होगा। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। किसी बात पर बहुत ज्यादा चिंता करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवंबर के महीने में जमीन-जायदाद के मामलों से जूझना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। इस समय में किसी दोस्त की मदद से आपके काम पूरे होंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। कुछ अनचाहे स्थानांतरण भी संभव हैं। फरवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती है। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें। वस्त्रों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को अच्छा बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News