आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 26 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार एवं मेहनती होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में हर वस्तु काफी संघर्ष के बाद मिलती है। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव से आलसी होते हैं। किसी काम को शुरू करने में इन्हें बहुत समय लगता है। करें या न करें कि स्थिति के बीच में झूलते रहते हैं। परंतु एक बार काम शुरू करने के बाद उसे सफलता से अंजाम देते हैं। हालांकि अपने आलस के कारण इन्हें हर कार्य में विलंब का सामना करना पड़ता है। बहुत बार यह आदत नुकसानदेह साबित होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के मित्रों की संख्या कम होती है परंतु जिसके साथ दोस्ती होती है काफी गहरे स्तर पर होती है। ये लोग अच्छी मित्रता निभाते हैं। मूलांक 8 वाले जातक भौतिक सुखों की ज्यादा इच्छा रखते हैं और उन्हें पाने के लिए लगातार संघर्ष करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंग साथ न दे तो बहुत बार ये लोग गलत रास्तों को भी अपना लेते हैं। जिससे इन्हें बचना चाहिए। मूलांक 8 वाले जातकों को चाहिए कि घर के बड़े-बुजुर्गों और गुरुजनों से सलाह लेकर कार्य करें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कामकाज और व्यवसाय में भी तरक्की के योग बनते हैं। इस वर्ष आपके अनुभव में इजाफा होगा। कुछ नई शैलियां सीखने को मिलेगी। मई के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती है। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। जुलाई के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा व्यस्त रहेगा। अगस्त के महीने में नकदी धन खर्च होगा। मानसिक चिंताएं बनी रहेगी। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। विदेश यात्रा भी हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। 

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में डिजाइन, आर्ट एवम् कला इत्यादि से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी सोच की संभावनाएं अपने प्रकाष्ठा पर रहेगी। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव है। मार्च के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अप्रैल के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रो का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News