आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 07:40 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_5image_07_40_117645379birthdaypredictiontoday.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा सामान्यतः उच्च स्तर की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की गणित इत्यादि विषयों पर अधिक रुचि होती है। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और मनमौजी होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों से हंस कर बात करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक छोटी या बड़ी उम्र किसी भी व्यक्ति के साथ उसी के अनुसार बातें कर सकते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक ऐसे शब्दों का चयन करने में माहिर होते हैं, जो दूसरों को सुनने में अच्छे लगते हैं। लोग इनसे बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी परिस्थिति में तालमेल बनाकर रह सकते हैं। ये लोग बहुत जल्दी स्वयं को परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लेते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस वर्ष अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय नियोजन करके काम करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह वर्ष अहम रहेगा। मई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जून के महीने का समय वैवाहिक जीवन की सुख में वृद्धि करेगा। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने का समय कार्यभार की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा। आपके स्वभाव में निरस्ता आ सकती है। कुछ खर्चों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने का समय भावनाओं में घिरा रहेगा। कोई भी अहम फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। काम को भी आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में पिता से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मार्च के महीने का समय कारोबार को आगे बढ़ाने के नजरिए से अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में विदेशी काम की तरफ आपका मन आकर्षित हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई भी कार्य उतावलेपन में आकर न करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। सूर्य भगवान पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com