Make In India At 12: ‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 10:37 AM (IST)

12 Years of Make in India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मेक इन इंडिया’ पहल की 12वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिसके चलते देश ने निवेश, रक्षा उत्पादन सहित विनिर्माण क्षेत्र और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। मोदी ने लिखा है कि इससे विश्वास बढ़ा है कि भारत पूरी दुनिया के लिए उसकी जरूरत के सामानों के निर्माण में योगदान कर सकता है। 

मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में  कहा कि इस पहल के परिणामस्वरूप भारत में उत्पादन बढ़ा है, निवेश में वृद्धि हुई है और निर्यात में भी इजाफा हुआ है। मोदी ने कहा कि यह बदलाव सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “भारत में अधिक उत्पादन। भारत में अधिक निवेश। भारत से निर्यात में वृद्धि। हर क्षेत्र में बदलाव साफ दिख रहा है!”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News