आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 08:46 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों वाले तथा स्वयं की एक सोच रखने वाले होते हैं। ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों को प्रसिद्धि और ख्याति प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकारों और सत्ता से बहुत लगाव होता है। इन्हें चाहिए कि इन चीजों का कभी दुरुपयोग न करें। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र रूप से सोच-समझकर हर परिस्थिति में निर्णय लेने के लिए सक्षम होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए तैयार रहते हैं। हमेशा उत्साहित और ऊर्जावान रहते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। इन्हें अधिकतर एक अच्छे प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उन्हें सही मार्ग पर चलाने की कला होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस साल सरकारी कामों में अड़चने सामने आ सकती हैं। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इस वर्ष सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय आलस्य के कारण कार्य में देरी का कारण बनेगा। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में भी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में कोई निवेश करने से बचें। विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। अक्टूबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। नवंबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी और फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News