आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। बहुत बार इन लोगों को जीवन के अहम फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हुए देखा गया है। जो कि बहुत बार बाद में नुकसानदेह साबित होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातकों को रचना के क्षेत्र में भी काफी रूचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों की कल्पना का स्तर भी काफी गहरा होता है। इन लोगों को अद्भुत कल्पनाओं को सुंदर रचना के रूप में आकार देते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस साल सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष जीवन के हर आयाम में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। इस समय में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। कोई भी काम जल्दबाजी में आकर न करें। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। जून के महीने में भी विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने समय में किया गया कोई निवेश लाभ दे सकता है। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यावसायिक स्तर पर भी जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने का समय हालांकि थोड़ा सोच-समझ कर व्यतीत करें। किसी को कोई वायदा न करें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच- समझ कर करें। सितंबर के महीने में लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने का समय मिला जुला रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। हालांकि मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और कार्यभार इकट्ठा होता चला जाएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें। अहंकार की भावना को अपने अंदर स्थान न दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय न करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। खराब घड़ी घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News