आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग जल्दी से अपने मन की बात और अपनी वास्तविकता दूसरों के साथ साझा नहीं करते। हर पहलू को लेकर स्वयं ही मन ही मन चिंतन में लगे रहते हैं, जिसके कारण इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का शिकार होते हुए भी देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक हर बात पर गंभीरता से ज्यादा विचार करते हैं। ये लोग हर बात की तह तक जाने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण व्यर्थ का तनाव बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबर में नहीं पड़ते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। इन लोगों को यात्रा करना अच्छा लगता है।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य परिणाम वाला रहेगा। इस साल कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। इस वर्ष प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लगे रहेंगे। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। मार्च के महीने का समय बिना वजह ही कुछ चिंताओं में घिरा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। जून के महीने में भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में परिवर्तन संभव है। जुलाई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। अगस्त के महीने में दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नवंबर के महीने में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। फरवरी के महीने में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले कुत्ते की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com  
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News