आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। इस वर्ष कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़े तनाव भरे रहेंगे। स्वयं को अवसाद के हवाले न करें। अप्रैल के महीने का समय भी कार्यभार की अधिकता लेकर आएगा। जमीन-जायदाद के मामले भी सामने आ सकते हैं। मई के महीने में उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अगस्त के महीने में समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। हालांकि कोई भी अहम फैसला सोच-समझ कर लें। अक्टूबर के महीने में समय परिवर्तनशील रहेगा। नवंबर के महीने में निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ी रहेगी। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय व्यापार के नजरिए से सक्रिय रहेगा। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में खोटे सिक्के न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News