आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग वाले और चतुर होते हैं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से अलग होती है। मूलांक 4 वाले जातक हर कार्य को जल्दी से जल्दी कोई न कोई शॉर्टकट अपनाकर पूरा करना चाहते हैं। जिसके कारण बाद में इन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। यह सफलता चिरस्थाई नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में अक्सर सभी घटनाएं अकस्मात होती हैं। चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी मान्यताओं और सोच को नहीं मानते। ये लोग लगातार उनमें परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहते हैं, जिसके कारण इन्हें समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। बहुत बार लोग उन्हें गैर परंपरावादी और क्रांतिकारी की संज्ञा दे देते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो, मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नृत्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। मई के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। यात्राओं से लाभ होगा। नवंबर के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। दिसंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों से अनबन होने की संभावना बनती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अपने चरित्र को साफ रखें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News