आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। यह लोग किसी भी काम के जोखिम को उठाने से नहीं डरते। इन लोगों का रवैया रौबदार होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। ये लोग बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति दया भावना होती है। इन लोगों को समाज सेवा के कार्य में भी रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें एक साथ एक से ज्यादा विषय में रुचि होती है। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी समान रूप से भाग लेते हैं।।इन लोगों का शारीरिक गठन मजबूत और सुडौल होता है। मूलांक 9 वाले जातक पुलिस, आर्मी, समाज सेवा, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनाओं से घिरा रहेगा। इस साल क्या करें और क्या न करें के मध्य अपने आप को खड़ा पाएंगे। इस वर्ष आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस समय में कुछ परिवर्तन संभव है तो कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। मई के महीने का समय भी औसतन रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों को अपनी और ढालने की कोशिश करें। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं परंतु क्रोध में आकर चीजों को न बिगाड़े। जून के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी इंतजार करना होगा। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में प्रमोशन के आइडिया पर पैसा निवेश करते हुए कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में बच्चे विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

उपाय़ :इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। कानों में सोना धारण करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथा संभव तांबे के पात्र से जल पीएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News