आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक थोड़े हठी एवं अभिमानी होते हैं। इन लोगों को स्वाभिमान व अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए। मूलांक 1 वाले जातक विचार प्रधान और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। ये लोग कर्म प्रधान एवं आदर्शवादी होते हैं। इन लोगों के सिद्धांत काफी मजबूत होते हैं। जिनसे ये कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक निडर होते हैं, हर काम को साहस से करने वाले होते हैं। इन लोगों को किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं आता। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। अपनी हर बात का निर्णय स्वयं लेते हैं। मूलांक 1 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है। मूलांक 1 वाले छात्रों को अपने आसपास, समाज एवं दोस्ती के दायरे में काफी सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन्हें अपनी जरूरत के लिए हर परिस्थिति में धन प्राप्त हो जाता है। मूलांक 1 वाले जातक धैर्यवान एवं मजबूत इरादों वाले होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। हर कार्य को पूरे उत्साह और जोश के साथ करने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष भावनाओं में संतुलन और स्थिरता महसूस करेंगे। हालांकि फरवरी के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। किसी प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। मार्च के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट बनाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों में बीतेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मई के महीने में सरकारी काम बनेंगे। यात्राएं सफल रहेगी लेकिन सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय व्यस्त रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों में मन-मुटाव उत्पन्न होने की संभावना भी बढ़ती है। जुलाई के महीने का समय हालांकि कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम में भी निवेश करेंगे। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय भी काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में सरकारी काम में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय न करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News