आज का राशिफल 18 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 01:41 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर और उन्नत बनाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। अपने रहन सहन, दिनचर्या और कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। आय के साधनों में सुधार होने के साथ आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। अपनी मेहनत और सूझबूझ से धन संबंधी मामलों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद और परिवार का सहयोग आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। उनके मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ और अनुकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना बन रही हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों में आ रही परेशानियां दूर होंगी और आप अपनी योजनाओं को नए सिरे से आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी पुरानी या छिपी हुई बीमारी का पता चल सकता है, लेकिन समय पर जांच और उचित उपचार मिलने से जल्द ही राहत मिलेगी। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार जरूरी सावधानियां बरतें। नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं और अवसरों को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अपनी मेहनत, अनुभव और सकारात्मक सोच के बल पर आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा। धैर्य और समझदारी से किए गए प्रयास आने वाले समय में बेहतर परिणाम देंगे।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यस्थल पर कुछ रुकावटों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलने से समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। आपसी तालमेल और समझदारी से काम करने पर अधूरे कार्य भी पूरे होते दिखाई देंगे। व्यवसाय से जुड़ी कोई नई योजना बनाने या उसे लागू करने से पहले उससे संबंधित सभी जानकारियां अच्छी तरह प्राप्त कर लें।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होगी। घर में चल रही छोटी-मोटी परेशानियां बातचीत और समझदारी से दूर होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात और नए लोगों से संपर्क बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपसी सहयोग और विश्वास से मित्रता मजबूत होगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News