Tarot Card Rashifal (18th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 01:53 AM (IST)
मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
वृष- व्यापार कर रहे लोग किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। इस राशि के युवा अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन शुभ रहने वाला है।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। लव लाइफ को पहले से बेहतर बनाने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। मन को शांत करने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे।
कर्क- किसी विशेष बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में किसी अधिकारी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रियजनों के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार होने की संभावना है।
सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी पुराने टीचर के घर जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। मानसिक और शारीरिक थकान होगी।
कन्या- आज का दिन इतना सकारात्मक रहेगा कि चारों तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में काम करते समय अपने धैर्य को कम न होने दें। संतान को करियर के रास्ते में तरक्की प्राप्त होगी। खान-पान की आदतों में बदलाव करें।
तुला- आज का दिन इन वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई भी प्रोजेक्ट फाइनल करने से पहले एक बार विचार-विमर्श जरूर कर लें। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक- आज माता-पिता के सहयोग से कोई खास काम समय पर पूरा होगा। उधार के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में संतुलन बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
धनु- किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। कानूनी मामले में किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य करने के बारे में विचार करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। लंबे समय से पेंडिंग पड़ी डील संपन्न हो जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लवमेट से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari