आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को कम बातें करना तथा चुपचाप रहना पसंद होता है। ये लोग अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनकी यह आदत बहुत बार इनके तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार इनको अपने रिश्तों में दूरियां भी झेलनी पड़ती हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मित्र कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते, जिसके कारण लोग इन्हें बहुत बार मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं। जो कि इनके बारे में एक गलत अवधारणा होती है। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव मिलते हैं। ये लोग लगातार मेहनत करके सफलता को हासिल करते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी सफलता को देखते हैं लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं समझ पाते। मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है, जिसके कारण इनके बहुत से कार्य देरी से पूरे होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। इस वर्ष आपकी योजनाएं पूरी होंगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आप कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कुछ सरकारी काम जो रुके हुए थे, इस वर्ष पूरे हो सकते हैं। नवंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध और गुस्से पर काबू रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में ज्यादा बड़ा निवेश न करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार बना सकते हैं। फरवरी के महीने में जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। लोग आपके उत्सुक स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिसके कारण आपकी दिनचर्या की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। थोड़ा व्यस्त रहेंगे। अप्रैल के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। मई और जून के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का मन भी इस समय पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, हालांकि कार्यभार बढ़ जाएगा। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केसर का तिलक लगाएं। पीले रंग का धागा गले में पहनें। काले-सफेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। चावल का दान मंदिर में करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने में हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News