Weekly Tarot Horoscope (20th-26th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। व्यवसाय करने वालों को साझेदारी में लाभ दिख सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों में ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी लेकिन गलतफहमियों से बचें।
उपाय- भगवान विष्णु का ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
वृष- यह सप्ताह धैर्य और संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थितियाँ संभाल लेंगे। नौकरी बदलने का विचार है तो अभी प्रतीक्षा करें। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है इसलिए लेन-देन में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा, हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय- माथे पर चन्दन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
मिथुन- इस सप्ताह आपकी बुद्धिमत्ता और वाणी का प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर सांस और गले की समस्या हो सकती है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कर्क- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखें, फिजूल खर्च से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
उपाय- खाने का सामान दान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
सिंह- आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह चरम पर रहेगा। नेतृत्व क्षमता के चलते कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है, निवेश से लाभ मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- मां पारवती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9
कन्या- यह सप्ताह व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर त्वचा या एलर्जी की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलन साधने का है। कामकाज में रचनात्मकता दिखेगी, जिससे आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं। प्रेम संबंधों में समझ और सहयोग का भाव रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, बातचीत से समाधान संभव है। आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4
वृश्चिक- इस सप्ताह आपके अंदर आत्मविश्लेषण की प्रवृत्ति जागेगी। कामकाज को लेकर कुछ अनिश्चितता हो सकती है लेकिन धैर्य रखें। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम में नयापन महसूस होगा लेकिन पुरानी गलतियों को न दोहराएं।
उपाय- घर में लाल वस्तु रखें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
धनु- यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा और आप किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय अच्छा है, निवेश के लिए उचित समय है। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और किसी समारोह में भाग ले सकते हैं।
उपाय- सफेद चंदन से शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
मकर- मकर राशि के लिए यह सप्ताह काम के प्रति समर्पण का रहेगा। आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे और सफलता पाएंगे। वरिष्ठों से मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है।
उपाय- प्रतिदिन गणेश चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9
कुंभ- इस सप्ताह आप भावनाओं में बहने की बजाय व्यावहारिक निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन की स्थिति सुधरेगी, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, संवाद बनाए रखें। प्रेम में दूरी की स्थिति बन सकती है लेकिन आपसी समझ से सुलझा सकते हैं।
उपाय- पीली वस्तु वस्त्र या पूजा में शामिल करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन और निर्णय का समय है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और नई योजनाएं बनेंगी। व्यापारियों को लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी पर खर्च भी होंगे। सप्ताहांत में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8