आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 11:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:

आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के बारे में सही जानकारी पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग जल्दी से अपने मन की बात और अपनी वास्तविकता दूसरों के साथ साझा नहीं करते। ये लोग हर छोटी से छोटी बात पर गहराई तक सोचते हैं या फिर यूं कहें कि बाल की खाल निकलते हैं और इनकी यही आदत इनके मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातकों को अनिद्रा की परेशानी से जूझते हुए देखा गया है। ये लोग हर पहलू को लेकर स्वयं ही मन ही मन चिंतन में लगे रहते हैं, जिसके कारण ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबर में नहीं पड़ते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। इन लोगों को यात्रा करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वाले जातक इन सब बातों के विपरीत, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को दर्शन शास्त्र में आगे तक सफल होते हुए देखा गया है। इन्हें घूमना-फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होने की संभावना बनती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। माता की सेहत का ख्याल रखें। भावनाओं में बहकर कोई अहम फैसला न लें। इस वर्ष आप अधिकतर क्या करें और क्या न करें की परिस्थिति के मध्य असमंजस में रहेंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। क्रोध पर काबू रखें। दुर्घटना के योग बनते हैं। कोई भी काम करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। कामकाज की अधिकता के कारण घर-परिवार को कम समय दे पाएंगे। सितंबर के महीने में व्यापार में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि पर अधिक खर्च होगा। अक्टूबर के महीने का समय अच्छा है। विद्यार्थी इस समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यावसायिक नजरिए से देखा जाए तो भी समय सकारात्मक परिणाम देकर जाएगा। नवम्बर के महीने में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको अपनी सोच के लिए एक सही दिशा मिलेगी लेकिन किसी की भी बातों में आने से बचें। दिसंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बातें अपने आसपास के लोगों के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। 

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने के योग बनते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या को सीखने के लिए भी मन बना सकते हैं। फरवरी के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग अपने काम को थोड़ी सूझ-बूझ लगाकर व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन आपके सामने आएंगे। अप्रैल के महीने में लोगों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में स्थानांतरण हो सकता है। जून के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीयें। जल का अपव्यय न करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। कुत्ते की सेवा करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दही का दान मंदिर में करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News