आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों का स्वभाव कोमल होता है। ये लोग काफी भावनात्मक होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावना का रिश्ता जोड़ लेते हैं। ये लोग दिल से रिश्तों को निभाते हैं। ये हर छोटी-छोटी बात को दिल से लगा लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। हर छोटी बात इन्हें आहत कर जाती है। इन लोगों के मुख पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक रचना के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। ये लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हैं। इनकी कल्पना शक्ति मजबूत होती है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों में दृढ़ एकाग्रता शक्ति होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का अपने परिवार में माता के साथ विशेष स्नेह होता है। मूलांक 2 वाले जातक अपने घर-परिवार की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और उन्हें निभाने का हर संभव प्रयास करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। अगस्त महीने में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। यात्रा के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में आलस्य के कारण काम देरी से होंगे। मन परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने का समय कामकाज को लेकर पहले से बेहतर रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। 2022 में जनवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। फरवरी के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मार्च के महीने में किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। जुलाई के महीने का समय सावधानी से बिताएं। मेहनत के अनुसार परिणाम कम प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

चांदी के आभूषण धारण करें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

गाय का घी मंदिर में दान करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News