Shani Dev 2021: इन तीन राशियों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान
punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
What is Shani in Hindu astrology: ज्योतिष और नवग्रहों में शनि को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाए, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। गरीबों की सेवा करने वाले और कर्मठ लोगों पर इनकी हमेशा अच्छी दृष्टि रहती है। शनि की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए बहुत से लोग उपाय करते रहते हैं। शनि देव को लेकर गलत धारणाएं भी तथाकथित ज्योतिषियों ने समाज में फैला रखी हैं। शनि इतने बुरे नहीं हैं , जितना इनके बारे में प्रचारित किया जाता है। सच तो यह है कि शनि न्यायधीश हैं और जैसा हम कर्म करते हैं वैसा ही शनि फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को कभी भी शनिदेव के नाम पर चिंतित या भ्रमित नहीं होना चाहिए और अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।
Shani or Saturn Effect: शनि बहुत धीरे-धीरे चलने वाले ग्रह हैं तभी तो इन्हें शनै: शनै: कहा गया है। शनि का गोचर, शनि की साढ़ेसाती और शनि की महादशा से जीवन में बड़े-बड़े परिवर्तन होते हैं । शनि एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। अभी शनि मकर राशि में हैं और वर्ष 2021 में भी मकर राशि में ही रहने वाले हैं।
Effects On Different Zodiac Signs: राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं और ये राशियां शनिदेव की पसंदीदा राशियां है। संयोग की बात है यह भी है कि इन तीन राशियों में से 2 राशियों पर अभी शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है और एक राशि पर शनि की ढैया चल रही है।
Shani is the favorite of these 3 zodiac signs: सबसे पहली भाग्यशाली राशि है तुला राशि, जिसके स्वामी शुक्राचार्य हैं और शनि देव जिस राशि में उच्च के होते हैं। तुला राशि के लोगों पर हमेशा शनि की अच्छी दृष्टि रहती है। तुला राशि के लोग विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग विवाद से दूर रहते हैं और जीवन में बैलेंस बना कर चलते हैं, तभी तो इस राशि का चिन्ह भी तराजू है। तुला राशि के लोग मेहनत और ईमानदारी से जीवन निर्वाह करना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस राशि के लोग मेहनती हों और गरीबों की सहायता करने वाले हों तो उनकों सफलता निश्चित ही मिलती है और शनि देव हमेशा अपनी शुभ दृष्टि उन पर रखते हैं।
Shani dev Favourite Horoscope Zodiac Sign In Astrology: कुंभ राशि के लोगों पर भी शनि मेहरबान रहते हैं। शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के लोगों को शनि हमेशा मेहनत का फल देते हैं। इनके थोड़े से प्रयत्न से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातक बहुत सीधे और शांत होते हैं। ये किसी से धोखा आदि नहीं करते हैं। न्याय प्रिय देवता शनि इसी वजह से इस राशि के लोगों पर अपनी अच्छी दृष्टि रखते हैं। कुंभ राशि के लोग अपने नेचर से बहुत मानवीय और परोपकारी होते हैं। ये लोग समाज की भलाई के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यही वजह है कि शनिदेव को यह राशि पसंद है।
These Zodiac Signs Are Shani Favourite Rashi: तीसरी राशि मकर राशि है जो शनिदेव की अपनी राशि भी है । मकर राशि के लोगों पर भी शनिदेव की अच्छी नजर रहती है। शनिदेव इस राशि के लोगों को हमेशा उनके अच्छे कार्यों का फल समय पर देते हैं। इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहती हैं। मकर राशि के लोग गंभीर और सहनशील होते है। ये लोग मन के विपरीत कभी कुछ नहीं करते। शनि अगर इनकी राशि में शुभ स्थिति में होते हैं तो मकर राशि वालों के वारे न्यारे कर देते हैं।
Effect of shani: इस समय 3 राशियों धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और मिथुन राशि व तुला राशि पर शनि की ढैया चल रही है। तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि मेहरबान रहते हैं।
How to please shanidev: धनु राशि जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और मिथुन राशि जिस पर शनि की ढैया चल रही है। उनके साथ-साथ अन्य राशि वालों को शनिदेव से संबंधित यह उपाय करते रहना चाहिए-
शनिवार को ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं शनैश्चराय नम:' का जाप करना चाहिए।
प्रति माह की अमावस्या आने से पूर्व अपने घर व व्यापार स्थल की सफाई, धुलाई अवश्य करें और वहां सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
गुड़ व चने से बनी वस्तु हनुमान जी को भोग लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बांटनी चाहिए।
शनि मृत्युंजय स्तोत्र, दशरथ कृत शनि स्तोत्र का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से शनि प्रसन्न होते हैं और अनिष्ट टल जाता है।
शनिवार के दिन सरसों का तेल एक कटोरी में डालकर अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान कर दें।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com