इस देश में हैं ऐसी 6 जगहें, जिनका रामायण से है संबंध

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 04:36 PM (IST)

श्रीलंका को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि यह जगह रामायण से खास संबंध रखती है। श्रीलंका में एक जगह है लंकापुर, जहां रावण की लंका हुआ करती थी। यहां आज भी रावण के महल के अवशेष मौजूद है। इसके अलावा यहां कई ऐसे मंदिर और जगहें हैं जहां रामायण काल में महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। यहां आज भी हनुमान मंदिर, सीता मंदिर, अशोक वाटिका, रावण की साधना करने की जगह मौजूद है। इसके अलावा वह जगह भी है जहां रावण का वध हुआ था। 

 

पुष्पक विमान स्थल
सिन्हाला शहर में वेरागनटोटा नाम की जगह है, जिसका मतलब ‘विमान उतरने की जगह’ होता है। कहते हैं कि यह वही जगह है, जहां रावण का पुष्पक विमान उतरता था।

PunjabKesari


युद्ध स्थान
अनुसंधान के दौरान उस स्थान की भी तलाश पुरी कर ली गई है, जिस जगह पर श्रीराम व रावण के बीच भीषण तथा निर्णायक जंग हुई थी। श्रीलंका में आज भी उस युद्घ-स्थान को युद्घागनावा नाम से जाना जाता है जहां पर रावण का भगवान राम ने वध किया था। 

PunjabKesari

 

अशोक वाटिका
अशोक वाटिका वो जगह है जहां रावण ने माता सीता को रखा था। आज इस जगह को सेता एलीया के नाम से जाना जाता है, जो की नूवरा एलिया नामक जगह के पास स्थित है। यहां आज भी सीता का मंदिर है और पास ही एक झरना भी है। देवी सीता यहां स्नान किया करती थीं। इस झरने के आसपास की चट्टानों पर हनुमान जी के पैरों के निशान भी मिलते हैं। यहां वो पर्वत भी है जहां हनुमान जी ने पहली बार कदम रखा था, इसे पवाला मलाई कहते हैं। ये पर्वत लंकापुरा और अशोक वाटिका के बीच में है।

PunjabKesari


सीता टियर तालाब
कैंडी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित नम्बारा एलिया मार्ग पर एक तालाब मौजूद है, जिसे सीता टियर तालाब कहते हैं। इस तालाब के बारे में कहा गया है कि बेहद गर्मी के दिनों में जब आसपास के कई तालाब सूख जाते हैं तो भी यह कभी नहीं सूखता। आसपास का पानी तो मीठा है लेकिन इस का पानी आंसुओं जैसा खारा है। कहा जाता है रावण जब सीता माता को हरण करके ले जा रहा था तो इसमें सीता जी के आंसू गिरे थे।

PunjabKesari


जहां देवी सीता ने दी थी अग्नि परीक्षा
यहां की वेलीमड़ा नामक जगह पर डिवाउरूम्पाला मंदिर है। यह वहीं जगह है, जहां माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी थी। स्थानीय लोग इस जगह पर सुनवाई करके, न्याय करने का काम करते हैं। यहां मान्यता है कि जिस तरह इस जगह पर देवी सीता ने सच्चाई साबित की थी, उसी तरह यहां लिया गया हर फैसला सही साबित होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News