दिसंबर तक इन 4 राशियों पर रहेगी मंगल और शनि की विशेष कृपा!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 02:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
साल 2021 के लगभग 8 महीने बीत रहे हैं और सिर्फ 4 महीने शेष हैं। यह उत्सुकता होना स्वाभाविक है कि बाकी के 4 महीने ज्योतिष के एंगल से कैसे रहने वाले हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल के अंत तक यानी दिसंबर 2021 तक 4 राशियों पर शनि और मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी। शनिदेव और मंगल देव की कृपा से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को  ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य,  गतिशीलता और जीवन शक्ति का ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

वहीं, शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं । जो राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की क्षमता रखते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनि के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। शनि अपनी दशा में ऐसे व्यक्ति को बुलंदियों तक ले जाते हैं। दिसंबर 2021 तक जिन चार राशियों पर शनि देव और मंगल देव की कृपा दृष्टि रहेगी । आइए अब उन राशियों की बात करते हैं- 

इनमें पहली राशि है तुला राशि। तुला राशि शनि की उच्च राशि है और इस पर शनि की ढैया भी चल रही है। तुला राशि वाले लकी रहने वाले हैं कि आने वाला समय उनके लिए बढ़िया रहेगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे। मनचाही जगह पर तबादला करवाने में भी सफलता मिलेगी। घर में अगर विवाह योग्य संतान है तो अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। सुख संपत्ति में इजाफा होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि है वृश्चिक राशि। इस साल के अंत तक वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि देव और मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

तीसरी राशि है कुंभ राशि। कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। कुंभ राशि वालों के लिए भी यह 4 महीने अच्छे रहने वाले हैं। सोचे हुए कार्य सिरे चढ़ेंगे। जो योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं,  आप उन्हें पूरा कर सकेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी । घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। बस थोड़ा वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

चौथी राशि है मीन राशि। मीन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में हर कोई आपकी तारीफ करेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News