पितृ पक्ष के दौरान इन 5 राशियों पर बरसेगी पितरों की विशेष कृपा, करियर और कारोबार में बढ़ेगी तरक्की

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:50 AM (IST)

Pitru Paksha Lucky Zodiac Signs 2026 : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों  के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और तर्पण के लिए बहुत पवित्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान बनने वाले शुभ ग्रहों के संयोग और पितरों के आशीर्वाद से कुछ विशेष राशियों की सोई हुई किस्मत चमकने वाली है। अगर आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न होते हैं, तो जीवन की बड़ी से बड़ी रुकावटें मिनटों में दूर हो  जाती हैं। इस साल पितृपक्ष के दौरान 5 ऐसी राशियां हैं जिन पर पितरों की विशेष कृपा बनी रहने वाली है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 5 राशियां हैं, जिनके के लिए पितृ पक्ष का समय शुभ रहने वाला है। 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो यह समय बिल्कुल सही है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में चल रहे लंबे विवाद खत्म होंगे और मन शांत रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों पर पितरों की असीम अनुकंपा रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने की तलाश में हैं, उन्हें बड़े पैकेज के साथ नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है। अगर आपका कोई सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी का मामला अटका हुआ था, तो वह अब सुलझ जाएगा। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपकी आय के नए साधन बनेंगे। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से जुड़े काम में मुनाफा होने के पूरे आसार हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए यह पितृ पक्ष बहुत सारी खुशियां लेकर आ रहा है। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या एमएनसी में काम करते हैं, उन्हें बड़ा फायदा होगा। आपके नए विचार कार्यक्षेत्र में आपको अलग पहचान दिलाएंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी और आपकी बचत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के नाम से किया गया निवेश लाभ देगा।

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ दिलाने वाला है। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे, जिससे मन को असीम शांति मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News